मुंबई :साउथ मुंबई बॉम्बे के मशहूर क्रॉफर्ड मार्केट में शुक्रवार सुबह एक इमारत का हिस्सा ढह गया जिससे हड़कंप मच गया। घटना में अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है लेकिन पुलिस को फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि अंदर कितने लोग फंसे हैं। पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने में लगे हैंघटना क्रॉफर्ड मार्केट की लोहार चॉल की है। यहां एक चार मंजिला इमारत का बड़ा हिस्सा शुक्रवार को ढह गयाताजा जानकारी के मुताबिक इमारत में कुछ लोग कैद हैं लेकिन उनकी संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है। दमकल की ७ गाड़ियां मौके पर हैं और फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही हैसात ही मलबे को भी किनारे किया जा रहा है।
दक्षिण मुंबई के क्रॉफोर्ड मार्किट इमारत गिरने से मचा हड़कंप