ठाणे: यहां शहर में दो अलग-अलग मामलों में १.२३ करोड़ रूपए के पुराने नोटों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। ऐसी जानकारी गत मंगलवार को पुलिस ने दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस उपायुक्त (जोन-२ भिवंडी) ने बताया कि गत सोमवार को दो लोगों को भिवंडी में साईबाबा ओक्ट्राई चौकी के निकट एक थैले के साथ संदिग्ध अवस्था में घूमता पाया गया। तलाशी लेने पर पता चला कि थैले में पुराने ५०० रूपए और १००० रूपए की नोट हैं। जिनकी कीमत लगभग सवा करोड रूपए आंकी गई। इस मामले में जलगांव निवासी गोपाल वरूले (४२) और कल्याण के रहनेवाले अरूण (५४) को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं एक अन्य ममाले में निरीक्षक रणवीर ब्यास ने बताया कि मुंबई में कोरम मॉल के निकट साकी बाजा ने ट्यूशन देनेवाले शिक्षक फिरोज अंसारी (४५) पर पुलिस को शक हुआ और उससे एक हजार रूपए के २३०० नोट बरामद किए गए। जिनकी कीमत २३ लाख रूपए है
1000-500 के पुराने नोटों के साथ गिरफ्तार