संवाददाता ठाणे: विधानसभा चुनाव में व्यस्त होने और दीपावली की छुट्टी खत्म होने के साथ ही मनपा प्रशासन द्वारा अवैध निर्माणों के खिलाफ मुंबा में फिर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मनपा आयुक्त संजीव जायस्वाल के आदेशानुसार यह मुहीम मुंब्रा प्रभाग समिति के सहायक आयुक्त महेश आहेर के मार्गदर्शन में अतिक्रमण विभाग के अधिकारी अमित गडकरी की देखरेख में की जा रही है। इस कार्रवाई की शुरूआत ठाकुरपाड़ा परिसर में शुरू निर्माण से की गई है। जिसके चलते बिल्डरों में खलबली मच गई है। मिली जानकारी के अनुसार परवेज सईद सुबेदार उर्फ मुन्ना एंब्यूलेंस की तरफ से कोकणनगरी इमारत की चौथे मंजिल पर अवैध निर्माण किया जा रहा है।